Table of Contents
Haryana Desi Cow Yojna: हरियाणा सरकार राज्य में गरीब समुदायों की मदद करने और विभिन्न सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में प्रगति को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम चला रही है। एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम “स्वदेशी गाय के लिए 30000 रु वार्षिक की योजना” है। यह योजना देसी गायों की नस्लों की रक्षा और उन्हें बढ़ावा देने तथा किसानों परिवारों को उनकी आय में सुधार करने में और साथ में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है।
योजना के तहत सरकार 2 से 5 एकड़ भूमि वाले सभी किसानों को देसी गाय की खरीद पर 30 हजार रूपए वार्षिक अनुदान प्रदान कर रही है ताकि राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त देसी खाद की पूर्ति हो सके।
हालाँकि यह कार्यक्रम देसी गाय के लिए 30000 रु सालाना के लिए ज्यादा चर्चित है, लेकिन पात्रता, आवेदन कैसे करें और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हैं जिन्हें किसानों को समझने की आवश्यकता है। यह ब्लॉग नवीनतम जानकारी के साथ एक विस्तृत मार्गदर्शिका प्रदान करता है, जो इसे कार्यक्रम से लाभ उठाने के इच्छुक लोगों के लिए एक उपयोगी संसाधन बनाता है।
Haryana Desi Cow Yojna के लाभ
- गाय के दूध के साथ गोबर किसानों को प्राकृतिक खेती में सफल होने में मदद करता है।
- देसी गाय के गोबर से बनी खाद और अन्य प्राकृतिक विधियों से मिट्टी को दोबारा उपयोगी किया जाता है।
- पर्यावरण और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी बेहद लाभदायक है।
हरियाणा देसी गाय योजना के लिए पात्रता मापदंड
किसानों को आवेदन करने के लिए निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा:
- केवल हरियाणा के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
- किसान का मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
- किसान के पास परिवार पहचान पत्र होना जरूरी है।
हरियाणा देसी गाय योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है:
- मेरी फसल-मेरा ब्योरा फसल रजिस्ट्रेशन (अगर मेरी फसल मेरा ब्यौरा पीडीएफ़ नहीं है तो क्लिक करके निकाल सकते है।)
- परिवार पहचान पत्र
- मोबाईल नंबर
- बैंक खाता बुक
आवेदन प्रक्रिया
योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, इन चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट @agriharyana.gov.in पर जाएँ।
- होम पेज पर FARMERS CORNER पर क्लिक करे और Apply for Agriculture Schemes पर क्लिक करें।
- मौजूदा पेज से प्राकृतिक खेती – सतत कृषि रणनीतियों को बढ़ावा देना पहल और किसान कल्याण के सामने VIEW के बटन पर क्लिक करें।
- अब agree पर सही का नीसान करके, Click here for registration के बटन क्लिक करें।
- फिर मेरी फसल मेरा ब्यौरा या अपने मोबाईल नंबर से सर्च करें।
- आपके मोबाईल नंबर पर OTP आएगा, उसे वेरीफाई करें और आगे योजना के लिए आवेदन करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी भरे जैसे आप प्राकृतिक खेती करना चाहते है और आपको गाय की जरूरत है।
- जानकारी देने के बाद Submit के बटन पर क्लिक करके आवेदन जमा करें।
एक बार हरियाणा देसी गाय योजना का सफल वेरीफिकेशन के बाद धनराशि आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
सभी जरूरी लिंक
ऑनलाइन आवेदन करें | click here |
आधिकारिक वेबसाईट | click here |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
हरियाणा देसी गाय योजना क्यों जरूरी है?
योजना का उदेश्य है की राज्य में देसी गाय की संख्या बड़ाई जाए और किसान देसी गाय के दूध के साथ गोबर प्राकृतिक खेती में इस्तेमाल करें।
देसी गाय के एक ग्राम गोबर में कितने सूक्ष्म जीवाणु पाए जाते हैं?
देसी गाय के एक ग्राम गोबर में 300 से 500 करोड़ तक सूक्ष्म जीवाणु पाए जाते हैं, जबकि विदेशी गाय के गोबर में इनकी संख्या काफी कम होती है, जो लगभग 78 लाख होती है
हरियाणा देसी गाय योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?
योजना के तहत देशी गाय खरीदने 30000 रुपये वार्षिक मिलते है।
क्या एक वर्ष के भीतर गाय को बेचने पर दंड है?
हाँ, एक वर्ष के भीतर प्रोत्साहन वाले गायों को बेचने पर दंड लग सकता है और इससे भविष्य के लाभ प्रभावित हो सकते हैं। लक्ष्य नस्लों का संरक्षण करना है।